फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ANTF team caught one with one and a half kilo charas in rudrapur

नशा तस्करों पर शिकंजा: एएनटीएफ टीम ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक को पकड़ा, छात्रों को बेचने जा रहा था ड्रग्स

Wed, 03 Jan 2024 01:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jan 2024 01:27 PM IST
सार

रुद्रपुर में एएनटीएफ टीम ने एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब एक किलो 534 ग्राम चरस बरामद की गयी।
 

विज्ञापन
ANTF team caught one with one and a half kilo charas in rudrapur
चरस के साथ आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ सीओ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने नैनीताल के थाना खन्सयु  क्षेत्र में एक ड्रग्स तस्कर राजेंद्र मेवाड़ी निवासी ग्राम कालाआगर थाना खनस्यू नैनीताल (19) को  गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब एक किलो 534 ग्राम चरस बरामद की गयी।

विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त पिछले काफी समय से चरस की सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव के ही व्यक्ति से खरीद कर हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में छात्रों को  बेचने जा रहा था। टीम ने अभियुक्त को सिमलिया बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: कुमाऊं के सबसे बड़े जू-सफारी की सभी अड़चनें दूर, सीजेडए ने दी मंजूरी, सीएम की घोषणा में है शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एएनटीएफ द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना खन्स्यू, जनपद नैनीताल में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed