फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ANTF seized banned medicines in raid in sitarganj

एएनटीएफ की छापेमारी: नशे की 5,950 इंजेक्शन, डेढ़ लाख कैप्सूल और 57 हजार टैबलेट बरामद; दो लोगों पर केस दर्ज

Thu, 26 Sep 2024 06:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज
अमर उजाला नेटवर्क, सितारगंज Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 06:50 PM IST
सार

एएनटीएफ ने बुधवार को सिसैया स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापा मारकर प्रतिबंधिंत दवाइयां बरामद कीं हैं। मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
ANTF seized banned medicines in raid in sitarganj
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने बुधवार को सिसैया स्थित एक मेडिकल स्टोर में छापा मारकर प्रतिबंधिंत दवाइयां बरामद कीं हैं। मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर के संचालक दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि बुधवार को टीम को सिसैया स्थित राजेश मेडिकल स्टोर के बिना लाइसेंस के संचालित होने तथा नशीले दवाइयों और इंजेक्शन के व्यापार करने का इनपुट मिला था। इस पर एक्शन लेते हुए टीम ने स्थानीय पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) नीरज कुमार के साथ दोपहर मे छापेमारी की। कार्रवाई करीब आठ घंटे तक चली। छापेमारी में मेडिकल स्टोर से नशे की 250 इंजेक्शन बरामद हुए। वहीं, मेडिकल स्टोर के सामने दूसरी मंजिल पर बने गोदाम से टीम को प्रतिबंधित करीब 5700 इंजेक्शन, डेढ़ लाख कैप्सूल तथा 57 हजार टैबलेट बरामद हुई।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने ग्राम मखवारा निवासी दो भाई हरपाल सिंह और राजेश कुमार पुत्र महेंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी राजेश ने उसके नाम पर जारी लाइसेंस को दिखाया। बताया कि प्रतिबंधित इंजेक्शन को मिलाकर एक सेट बनता है। उसे यह इंजेक्शन बरेली के बहेड़ी स्थित शोभित मेडिकल स्टोर वाला दे जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश मेडिकल स्टोर को एसोसिएशन से निकाला
एएनटीएफ की कार्रवाई के बाद केमिस्ट एसोसिएशन ने राजेश मेडिकल स्टोर को एसोसिएशन से बाहर कर दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश गोगना ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े किसी भी मेडिकल स्टोर में यदि प्रतिबंधित दवाइयां रखीं या बिकती हैं तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की एक टीम गठित करके सभी मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी। वहां पर संरक्षक संजय जिंदल, महामंत्री नदीम मलिक, जितेंद्र कुमार, बलविंदर सिंह, यश अरोरा आदि थे।

सिसैया में एक मेडिकल स्टोर से एएनटीएफ की टीम ने प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाइयां बरामद की है। मामले में मेडिकल संचालक दो लोगों के विरुद्ध में केस दर्ज किया है।
 - बीएस चौहान, सीओ सितारगंज


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed