{"_id":"630fb8df1bce2971410ae892","slug":"another-person-a-victim-of-atm-cloning-2-32-lakhs-withdrawn-from-the-account-rudrapur-news-hld4742139178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और शख्स एटीएम क्लोनिंग का शिकार, खाते से निकले 2.32 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और शख्स एटीएम क्लोनिंग का शिकार, खाते से निकले 2.32 लाख
विज्ञापन
रुद्रपुर। एटीएम क्लोनिंग के मामले शहर में बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस अभी 29 अगस्त की घटना की जांच में जुटी ही है कि अब एक और मामला सामने आया है। एक और युवक एटीएम क्लोनिंग का शिकार हुआ है। उसके खाते से 2,32,000 रुपये उड़ाए गए हैं। पुलिस ने युवक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मेट्रोपोलिस सिटी निवासी दिनेश कुमार मित्तल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे वह आवास विकास में स्थित एक एटीएम में रुपये निकालने गया था। दिनेश के अनुसार कुछ तकनीकी कारणों की वजह से रुपये नहीं निकले। वहां दो युवक खड़े थे जिन्होंने मदद के लिए उसका एटीएम मांगा लेकिन उसके बाद भी रुपये नहीं निकले। शातिर युवकों ने चालाकी से दिनेश का एटीएम बदलकर उसे दूसरा कार्ड थमा दिया।
जब अगले दिन दिनेश एटीएम कार्ड के संबंध में जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंचा तो उसे मालूम चला कि उसके खाते से 2,32,000 रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि ऐसे क्लोनर्स गिरोह के लोगों को पकड़ने के लिए एसओजी की टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इधर इससे पूर्व 29 अगस्त को एटीएम क्लोनिंग का शिकार हुए फौजी मटकोटा निवासी कुश जैन के खाते से 2,36,000 रुपये उड़ा लिए गए थे। बता दें कि 24 जुलाई के अंक में अमर उजाला ने शहर के अंदर एटीएम पर गार्ड न होने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बावजूद भी अब तक प्रशासन ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की है।
एसपी की लोगों से अपील
रुद्रपुर। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने लोगों से अपील की है कि एटीएम परिसर के अंदर लोग किसी के बहकावे में न आएं। ऐसी एटीएम मशीन का प्रयोग करें जिसमें गार्ड मौजूद हो। यदि एटीएम में तकनीकी कारणों से रुपये की निकासी नहीं हो रही है तो आसपास खड़े किसी के निर्देशों का पालन न करें। कोशिश करें की एटीएम परिसर के अंदर एक बार में एक ही व्यक्ति प्रवेश करे। संवाद