{"_id":"6160a1368ebc3e656d1a39d0","slug":"angry-farmers-protest-due-to-non-weighing-of-paddy-rudrapur-news-hld4407701195","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने दिया धरना
गदरपुर मंडी गेट पर धरना देते किसान।
- फोटो : RUDRAPUR
Link Copied
गदरपुर। अनाज मंडी में कच्चे आढ़तियों द्वारा धान की तौल न किए जाने से नाराज किसान मंडी गेट के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं को सुना। व्यापारियों की तरफ से सहयोग करने के आश्वासन के बाद किसान धरने से उठे।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र के कईं किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंचे और कच्चे आढ़तियों की अधिक कटौती पर तौल नहीं कराई। तौल न होने की जानकारी मिलने पर तराई किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सलविंदर सिंह कलसी मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ मंडी गेट के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि व्यापारी अपनी मनमर्जी दिखाते हुए खरीदारी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मंडी समिति सचिव कैलाश शर्मा और एसएमआई दिनेश सिंह बिष्ट से अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की। सूचना तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। किसानों का कहना था कि कच्चे आढ़तियों की ओर से किसानों की धान की खरीद नहीं की जा रही है। वहां पहुंचे राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नारंग ने बताया कि धान में नमी की अधिकता है और मानक के अनुरूप भी नहीं है, जिससे चावल के उत्पादन और डिमांड पर असर पड़ता है। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश घीक ने पोर्टल में आ रही विसंगतियों और धान में नमी की अधिकता के चलते खरीद न हो पाने जाने की बात कही। उन्होंने किसानों को धान को सुखाकर मंडी में लाने की अपील की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद व्यापारियों ने प्रतिदिन सौ ट्रैक्टर ट्रॉली धान की तोल कराए जाने का आश्वासन दिया, तब धरना खत्म हुआ। वहां पर तराई किसान संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह गोराया, भाकियू ब्लॉकध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़, अशोक सेठी, सतनाम सिंह, करनैल सिंह, सुरजीत सिंह बेदी, विनोद कुमार, चरण सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।