फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Angered by the niece love marriage the uncle assaulted her husband in kashipur

2018 में हुई थी शादी: भतीजी के प्रेम विवाह ने चाचा के दिल में नफरत भर दी, युवक के साथ की मारपीट; केस दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 01:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 17 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

काशीपुर में भतीजी के प्रेम विवाह करने से नाराज चाचा ने उसके पति के साथ मारपीट की। चाचा पर उसके डंपर में भी तोड़फोड़ करने का आरोप है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Angered by the niece love marriage the uncle assaulted her husband in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में भतीजी के प्रेम विवाह करने से नाराज चाचा ने उसके पति के साथ मारपीट की। चाचा पर उसके डंपर में भी तोड़फोड़ करने का आरोप है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम गांधीनगर निवासी गुरवचन सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 21 मई 2018 को उसने ग्राम गांधीनगर निवासी एक युवती से उसके परिजनों की इच्छा के विरुद्ध शादी कर ली थी। बाद में युवती के माता-पिता ने उनके रिश्ते को अपना लिया। बावजूद इसके पत्नी का चाचा सुखविंदर सिंह उर्फ सनी निवासी गांधीनगर खत्ता उससे रंजिश रखता है। वह हर वक्त उसे जान से मारने की कोशिश में लगा रहता है।

विज्ञापन

बीती 14 जून की रात लगभग नौ बजे वह अपना डंपर गुलजारपुर गया, जहां पहले से मौजूद चचिया ससुर ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही डंपर में भी तोड़फोड़ की। शोर-शराबा होने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बमुश्किल बचाया। इस पर सुखविंदर सिंह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। गुरवचन सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed