{"_id":"68cc5848ace01536210b05dd","slug":"anger-erupted-against-smack-and-liquor-sales-khatima-news-c-236-1-ktm1001-111415-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: स्मैक और शराब बिक्री के खिलाफ भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: स्मैक और शराब बिक्री के खिलाफ भड़का आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। वार्ड नंबर 18 में शराब और स्मैक बिक्री के विरुद्ध बृहस्पतिवार को लोगों का आक्रोश फूट गया। उन्होंने पुलिस, प्रशासन और वन विभाग को ज्ञापन देकर शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम तुषार सैनी को ज्ञापन सौंपते हुए लोगों ने कहा कि वार्ड नंबर 18 में झोपड़ियों में कच्ची शराब और स्मैक बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब माफिया को पुलिस का खौफ नहीं है। कई बार पुलिस ने छापा मारा इसके बावजूद शराब और स्मैक की बिक्री जारी है।
उन्होंने कहा कि नशेड़ी रेल की पटरियों पर बैठकर शराब पी रहे हैं। उन्होंने शराब माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने खटीमा रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि शराब माफिया वन भूमि पर अवैध निर्माण कर उसका उपयोग शराब बिक्री के लिए कर रहे हैं। शराब और चरस बिक्री करने वालों के विरुद्ध लोगों ने कोतवाली पुलिस को भी ज्ञापन सौंपा। वहां पर वार्ड 18 के सभासद मुकरजीत राणा, गिरधर राना, मनेंदर सिंह, नीरज राना, कुलदीप राणा, आशीष श्रीवास्तव, लता पाठक, पूजा सती, अतुल सिंह, अजीत सिंह, हरीश चंद्र राना, प्रेमा जोशी, नरेश सिंह आदि थे।