फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anganwadi worker on SIR duty dies of heart attack.

Udham Singh Nagar News: एसआईआर ड्यूटी पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हार्ट अटैक से मौत

Tue, 09 Jun 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker on SIR duty dies of heart attack.
काशीपुर। एसआईआर ड्यूटी पर तैनात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन


जिला रामपुर के अकबराबाद एवं हाल जसपुर खुर्द पाकिजा कॉलोनी निवासी परवीन जहां (37) पत्नी रईस अहमद क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। उनकी ड्यूटी एसआईआर में लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को वह पति के साथ अपनी बहन के घर अलीगंज जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने जूस पीया। जूस पीने के कुछ समय बाद उल्टी हुई और सांस लेने में परेशानी होने लगी।
विज्ञापन

पति रईस अहमद ने बताया कि वह उन्हें एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गए जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने पीछे दो बच्चों बेटा मोहम्मद अरहान (7) व बेटी लीजा (8) और परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ गई हैं। रईस अहमद ने बताया कि वह शव को अपने पैतृक गांव जिला रामपुर के ग्राम अकबराबाद ले गए जहां सोमवार सुबह उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर में ड्यूटी लगाने से आक्रोश
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत की सूचना से अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उन लोगों से बहुत अधिक काम लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फरवरी से उनको आधा मानदेय मिला है। अब उन्हें एसआईआर का काम और दे दिया गया है जिसके चलते कार्यकर्ता मानसिक रूप से परेशान हो रही हैं। उन्हें प्रतिदिन 50 फार्म बांटने और इसके बाद उसका डाटा एंट्री 14 जुलाई तक पूरा करना है। इस भीषण गर्मी के बीच इस कार्य को करने में परेशानी खड़ी हो रही है।



आंगनबाड़ी कार्यकर्ता परवीन जहां की ड्यूटी एसआईआर में लगी थी। सोमवार से उनको ड्यूटी पर आना था। जानकारी मिली है कि बीते रविवार की शाम को हार्टअटैक से उनका निधन हो गया है। वह अपनी ससुराल जा रही थीं कि रास्ते में उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उनका निधन हो गया। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed