फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Anganwadi the bugs out of Tiacar

आंगनबाड़ी के टीएचआर में निकले कीड़े

Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Fri, 07 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

जसपुर। ग्राम सन्यासियोंवाला आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय की महिलाओं ने तहसीलदार का घेराव कर आंगनबाड़ी केंद्र पर कीड़े युक्त टीएचआर बांटने का आरोप लगाया। तहसीलदार ने महिलाओं को जांच कराने का आश्वासन दिया। ग्राम सन्यासियोंवाला के आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार राधेश्याम राणा का घेराव किया। जहां महिलाओं ने टीएचआर में मिले कीड़े युक्त सूजी, दलिया व चना दिखाया। सूजी और दलिया में कीड़े चलते हुए दिखाई दे रहे थे। महिलाओं ने बांटे गए टीएचआर की थैलियों का वजन कराने का भी अनुरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा बांटा गए टीएचआर का वजन निर्धारित मात्रा से कम होता है। आक्रोशित महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात कार्यकत्री की जांच कराकर हटाए जाने की मांग की। तहसीलदार ने महिलाओं को समूचे प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। घेराव करने वालों में मुन्नी देवी, खिल्लो देवी, राममूर्ति, प्रेमवती, लक्ष्मी, मोहन, बंटी, हरकली शामिल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed