{"_id":"652b6de85c3bd8da99082824","slug":"an-attempt-was-made-to-attack-the-municipal-corporation-team-that-had-gone-to-catch-stray-animals-in-rudrapur-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur News: लावारिस जानवरों को पकड़ रही नगर निगम की टीम को दौड़ाया, हमले की कोशिश, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur News: लावारिस जानवरों को पकड़ रही नगर निगम की टीम को दौड़ाया, हमले की कोशिश, केस दर्ज
Sun, 15 Oct 2023 10:15 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sun, 15 Oct 2023 10:15 AM IST
सार
रुद्रपुर से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां नेशनल हाईवे में घूम रहे लावारिस जानवरों को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर लोगों ने लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की और दौड़ा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
लावारिस जानवर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हाईवे में घूम रहे लावारिस जानवरों को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर लाठी डंडों से लैस लोगों ने हमले की कोशिश की और दौड़ा दिया। मुख्य नगर आयुक्त की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस घटना के दौरान खींची गई फोटो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली में दी तहरीर में एमएनए नरेश दुर्गापाल ने कहा है कि 11 अक्तूबर को नगर निगम के कर्मचारी कुलदीप भाटिया, गोलू, राजा, सूरज, राजू वार्ड नंबर 14, भदईपुरा में नेशनल हाईवे- 74 में लावारिस घूम रहे जानवरों को पकड़ने का अभियान चला रहे थे। इस दौरान दौरान भदईपुरा के कुछ महिला और पुरुषों ने अभियान का विरोध किया और निगम टीम पर लाठी डंडों से हमला करने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने हमलावरों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और टीम पर हमले की कोशिश करने पर कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि सड़क पर जानवरों को छोड़ने वाले पशुपालकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।