फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   An accused who robbed a youth by taking him hostage has been arrested

Udham Singh Nagar News: बंधक बनाकर युवक से लूटपाट करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
An accused who robbed a youth by taking him hostage has been arrested
रुद्रपुर/किच्छा। पुलभट्टा में ऑनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार करने वाले युवक को बंधकर बनाकर तमंचे के बल पर आठ हजार रुपये लूटने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। मामले में तीन अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
बरेली के थाना किला स्थित लक्ष्मीनारायण रोड साहूकारा निवासी फैसल रियाज ने किच्छा के पुलभट्टा थाने में छह मई को तहरीर दी। इसमें कहा कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता है। वह अपने क्षेत्र के कथित पत्रकार शाहबाज बेग निवासी मोहल्ला मलूकपुर बाजदारान थाना किला जिला बरेली को जानता है।
विज्ञापन

आरोप है कि दो मई को शाहबाज ने उससे एक कंपनी के मालिक का ऑनलाइन ट्रेडिंग की पेमेंट मंगवाने की बात कही।
10 लाख की पेमेंट अपने खाते में मंगवाने पर दो प्रतिशत कमीशन देने की बात हुई। सहमति जताने पर चार मई की दोपहर शाहबाज ने उसके घर आया था और उसे अपने साथ किच्छा-हल्द्वानी रोड पर नीलकंठ होटल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के कमरे में तस्लीम निवासी गोविंदपुर थाना सीबीगंज बरेली और शाहिद अली निवासी रैहपुरा बरेली पहले से मौजूद थे। इसी बीच बच्चन सैफी नाम का व्यक्ति कमरे में आया। बाद में शाहबाज, शाहिद और तस्लीम ने उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया।

शाहिद और बच्चन ने तमंचे निकालकर उसकी कनपटी पर रखे। फिर मारपीट कर पर्स लूट लिया था। पर्स में आठ हजार रुपये, आधार कार्ड और कागजात रखे थे। आरोपियों ने उसका मोबाइल के दो वॉलेट से कॉइन ट्रांसफर कर लिए और होटल का बाहर उसको छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed