{"_id":"5bbba7fe867a55281966c25b","slug":"amma-canteen-to-run-in-sitarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज में भी चलेगी अम्मा कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज में भी चलेगी अम्मा कैंटीन
मो. यामीन अंसारी/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
amma canteen
- फोटो : the hindu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही सिडकुल में काम करने वाले श्रमिकों को कम पैसों में भर पेट भोजन मिलेगा। प्रशासन की ओर से अन्य नगरों में संचालित भोजनालयों की तर्ज पर यहां भी अम्मा कैंटीन खोलने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासन ने औद्योगिक आस्थान सिडकुल में अम्मा कैंटीन (भोजनालय) खोलने की योजना बनाई है। इससे कंपनियों में काम करने वाले इन श्रमिकों को सस्ती दरों पर भर पेट खाना मिलेगा। कैंटीन को समूह की महिलाएं चलाएंगी और प्रतिदिन दाल, सब्जी, अचार, रोटी व चावल आदि की थाली एक निर्धारित मूल्य पर दी जाएगी।
विज्ञापन
इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए एसडीएम ने प्रस्ताव भी बनाया है और भूमि चयन की प्रक्रिया भी चल रही है। बता दें कि सिडकुल में 15 हजार से अधिक श्रमिक काम करते हैं।
विज्ञापन
सिडकुल क्षेत्र में अम्मा कैंटीन खोलने की योजना है। जेल, सिडकुल या फिर राजस्व भूमि का चयन किया जाएगा। जिसके बाद जिला प्रशासन को कैंटीन का प्रस्ताव भेजेंगे। भवन निर्माण के बाद समूह की महिलाओं को कैंटीन निविदा पर दी जाएगी। - निर्मला बिष्ट, एसडीएम ब्यूरो