फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegations of irregularities in road construction, investigation ordered

Udham Singh Nagar News: सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, जांच के आदेश

Fri, 06 Feb 2026 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in road construction, investigation ordered
जसपुर। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मंडी समिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने कुल 78 शिकायतें सुनीं जिनमें से 40 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। शिविर के माध्यम से कुल 1127 नागरिकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने नगर पालिका प्रशासन पर सड़क निर्माण में अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए। एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने खेत पर नाले का पानी मोड़ने की शिकायत की जिसका एसडीएम ने स्थलीय निरीक्षण कर मौके पर समाधान कराया।
विज्ञापन

सभासद गोविंद सिंह, नीरज कुमार और शहजाद ने नगर में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने की मांग उठाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 255 लोगों का परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित कीं जबकि 83 विभिन्न प्रकार के सरकारी फॉर्म भरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे के लिए प्रस्ताव भेजने का आग्रह
पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने अफजलगढ़ मार्ग पर नगर पालिका की खाली भूमि पर रोडवेज बस अड्डा बनवाने की मांग उठाई। उन्होंने एसडीएम से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने का आग्रह किया। उनका तर्क है कि पालिका बोर्ड इस भूमि का प्रस्ताव पहले ही पास कर चुका है और शहर के नजदीक होने के कारण यह स्थान बस अड्डे के लिए सबसे उपयुक्त है।
इस मौके पर बीडीओ केके कांडपाल, तहसीलदार दलीप सिंह, सीएमएस डॉ. डीएम गहलोत, हरप्रीत सिंह हैप्पी, अनीता पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed