फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Allegation over women two man booked

Udham Singh Nagar News: महिला वकील से मारपीट पर दो लोगों पर केस

Sun, 07 Sep 2025 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Allegation over women two man booked
बाजपुर। महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश पांडे की अगुवाई में अधिवक्ता एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। अधिवक्ताओं ने कोतवाल प्रवीण कोश्यारी से मुलाकात की। खंबारी निवासी अधिवक्ता सुनीता की ओर से तहरीर सौंपी गई। आरोप लगाया कि चार सितंबर को वह अपने चैंबर पर बैठी थीं। गांव टांडा अमीचंद के दो लोग आए। आरोपियों ने गालीगलौज की। शोरगुल होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। वहां कृष्ण कुमार मौर्य, योगेश पाठक, विजय गर्ग, नीरज जौहरी, सूरज प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। तहरीर के आधार पर गुरमीत सिंह और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed