{"_id":"66199c9b796a1ddb9c0bedf4","slug":"allegation-of-acquiring-land-without-compensation-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-110026-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिना मुआवजा दिए भूमि का अधिग्रहण करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिना मुआवजा दिए भूमि का अधिग्रहण करने का आरोप
Sat, 13 Apr 2024 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा में एनएचएआई की तरफ से उखाड़े गए पेड़। संवाद
रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा गांव के किसान ने बिना मुआवजा दिए बाईपास के लिए भूमि का अधिग्रहण करने और आम के तीन हरे पेड़ उखाड़ने का आरोप लगाया है। बिंदुखेड़ा निवासी किसान कामेश्वर जेटली ने बताया है कि रुद्रपुर बाईपास निर्माण में उनकी सवा एकड़ पैतृक जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ ही भगवानपुरा में लगभग आधा एकड़ जमीन बाईपास की जद में आ रही है। अभी तक किसी जमीन का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मुआवजा नहीं दिया है। इसी बीच 11 अप्रैल को उनकी जमीन पर लगे लगभग आठ साल पुराने आम के तीन पेड़ जेसीबी से उखाड़ डाले। इसके अलावा जमीन का अधिग्रहण किया है। कहा कि वे प्रशासन से मामले की शिकायत करेंगे। उधर एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर मीनू से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन