फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   All cities will get rid of garbage heaps in three years: CM

तीन साल में सभी शहरों को मिलेगी कूड़े के ढेरों से मुक्ति: सीएम

Mon, 24 Jul 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 24 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
All cities will get rid of garbage heaps in three years: CM
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो से तीन वर्षों में शहरों को कूड़े के ढेरों से मुक्ति मिल जाए और उन्हें ग्रीन जोन में बदला जा सके। सरकार ने उत्तराखंड के प्रत्येक शहर को ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। सरकार ने देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए कार्य जारी है।
विज्ञापन

सीएम ने रविवार को प्रदेश के पहले कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट समेत 2435.11 लाख रुपये की चार योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सीबीजी प्लांट से आने वाले समय में रुद्रपुर में कूड़े के पहाड़ से लोगों को मुक्ति मिलेगी। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र की सड़कों के सुधार के लिए दो करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। सीएम पुष्कर ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पर्यावरण मित्रों की ओर से उनके दीर्घायु होने के लिए आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करने के बाद निगम सभागार में अपने संबोधन में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास के नये युग का सूत्रपात हो चुका है। यह भी कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। इस मौके पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, विधायक अरविंद पांडे आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





समस्या का करें समाधान, ताकि अगली बार न उठे : धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लोहियाहेड विश्राम गृह में सुबह 11 बजे तक जनसमस्याएं सुनीं। सीएम ने प्रत्येक समस्या के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को तलब कर तत्काल समाधान के लिए लिए कहा। चेतावनी भी दी कि समस्याओं का तुरंत निस्तारण हो जाए जिससे अगली बार लोगों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम धामी से जनप्रतिनिधियों को सीखने की जरूरत : भट्ट

रुद्रपुर। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी पद में बड़े हैं, लेकिन वह छोटे भाई कहते हैं। नेता कितना भी बड़ा हो जाए मगर हदों को न छोड़े, इसका उदाहरण पुष्कर धामी हैं। धामी से बाकी जनप्रतिनिधियों को सीखना चाहिए। उन्होंने मेयर को उनकी कुर्सी पर बैठाने का काम किया है। कहा कि देश बदल रहा है।





कांग्रेस ने लगाए सीएम वापस जाओ के नारे, जिलाध्यक्ष सहित 15 हिरासत में

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सीबीजी प्लांट का उद्घाटन करने के लिए नगर निगम पहुंचे थे। उनका कार्यक्रम शुरू होने के बाद कईं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किच्छा रोड पर मौजूद कूड़े के ढेर के नजदीक पहुंच कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कांग्रेस के झंडे लेकर मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे भी लगाए। जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस का काम नहीं हो रहा है। कूड़े के ढ़ेर को हटाने में 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं लेकिन कूड़ा साफ नहीं हो सका है। सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि 125 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उनका नाम, पता दर्ज कर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed