फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ajay, who was injured in knife attack, also died

Udham Singh Nagar News: चाकूबाजी में घायल हुए अजय ने भी दम तोड़ा

Sat, 02 Mar 2024 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ajay, who was injured in knife attack, also died
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल अजय कश्यप की भी शुक्रवार देर शाम निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके साथी आकाश कश्यप की बृहस्पतिवार को ही मौके पर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। उधर पोस्टमार्टम के बाद मृतक आकाश के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन



चैती तिराहे के निकट बृहस्पतिवार को रात लगभग नौ बजे दो गुटों में आपसी विवाद के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया था। जिसमें से एक युवक आकाश सैनी की मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल उसके साथी अजय कश्यप को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर शाम निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अजय की भी मौत हो गई। आईटीआई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने अजय की मौत होने की पुष्टि की है। बताया कि अजय विशालनगर कॉलोनी का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि मृतक आकाश के भाई चमन सैनी की तहरीर के आधार पर आरोपी कार्तिक शर्मा, गर्व मेहरा, दीपक उर्फ हुड़्डा व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ धारा 323/504/307/302/34 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन



यह था मामला
आकाश सैनी के भाई चमन पुत्र महेश सैनी निवासी कुमाऊं ब्लॉक कुंडेश्वरी ने थाना आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 29 फरवरी की रात लगभग नौ बजे वह अपने भाई सुमित के साथ चैती मोड़ स्थित नर्सरी से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह और उसका भाई सुमित चैती तिराहे पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे बाइक पर बैठे गर्व मेहरा निवासी श्यामपुरम ने गाली देते हुए उसको रुकने को कहा। विरोध करने पर गर्व मेहरा बाइक से उतर कर उसके साथ मारपीट करने लगा। सुमित बीच-बचाव को आया तो वह मौके से चला गया। तब वह और सुमित वहीं रुककर अपने भाई आकाश का इंतजार करने लगे। इसी दौरान गर्व मेहरा अपने दोस्त कार्तिक शर्मा निवासी ग्राम ढकिया नंबर एक कुंडेश्वरी, दीपक उर्फ हुड्डा निवासी ग्राम जुड़का व एक अन्य व्यक्ति के साथ आ धमके। आरोप है कि इन लोगों ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी उसका भाई आकाश व उसका साथी अजय मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे। आरोप है कि चारों हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके भाई आकाश व अजय पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने कुमाऊं ब्लॉक कुंडेश्वरी निवासी मृतक आकाश सैनी (20) पुत्र महेश सैनी के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने आकाश के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। आकाश सैनी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed