फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ajay Bhatt Visits Tarai

भाजपा-- जनता का बना रहे आशीर्वाद, विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश: भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ajay Bhatt Visits Tarai
गदरपुर में जनता का अभिवादन करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट व शिक्षा मंत्री। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वे जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया तो उन्होंने सात साल में देश का कायाकल्प कर दिया। जनता का आशीर्वाद उन पर बना रहा तो वह जनता के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा के साथ सिटी क्लब पहुंचे भट्ट ने कहा कि यात्रा की शुरुआत से ही जगह-जगह जनसैलाब उमड़ रहा है। भाजपा के लोग भोग विलास नहीं, बल्कि सेवा भाव के लिए राजनीति में आते हैं। आज देश प्रधानमंत्री मोदी के हाथों सुरक्षित है, लेकिन विपक्ष की भूमिका ठीक नहीं है। वे सिर्फ मोदी हराओ के अभियान तक सिमटे हुए हैं। मोदी ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर न आए, इसके लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में भट्ट ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे लोगों को सुरक्षित भारत लाया जा रहा है। कहा कि पर्यटन के लिए क्षेत्र में उत्तराखंड में बहुत कुछ दिखने वाला है। पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पूर्व भट्ट का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, उत्तम दत्ता, विकास शर्मा, खिलेंद्र चौधरी सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के विरोध के चलते खुले वाहन की बजाय कार से पहुंचे भट्ट
रुद्रपुर। किसानों का विरोध जन आशीर्वाद यात्रा पर भारी पड़ता दिखाई दिया। साढ़े 11 बजे आयोजन स्थल सिटी क्लब में कार्यकर्ताओं को बुुलाया गया था, लेकिन केंद्रीय मंत्री का काफिला सवा दो बजे वहां पहुंचा। विरोध के चलते गदरपुर से केंद्रीय मंत्री कार से रवाना हुए और दानपुर में स्वागत कार्यक्रम में भाग लेकर कार से ही रुद्रपुर तक पहुंचे। हालांकि काफिले में खुला वाहन भी चल रहा था, लेकिन इस वाहन में भट्ट सवार नहीं हुए। वे कार में ही रुद्रपुर पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत कर कार में ही पंतनगर के लिए रवाना हो गए। इससे साफ है कि किसानों के विरोध से बचने के लिए खुले वाहन के बजाए कार से ही काफिले में भट्ट ने रुद्रपुर में प्रवेश किया और रुद्रपुर से निकल गए।

रुद्रपुर, गदरपुर और पंतनगर में हुआ स्वागत
रुद्रपुर/गदरपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का रुद्रपुर के ग्राम दानपुर में सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ और वरिष्ठ नेता भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा, विजेंदर चौधरी आदि ने स्वागत किया। गाबा चौक के साथ ही गदरपुर में भी आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री ने शिक्षा मंत्री और स्थानीय विधायक अरविंद पांडेय के साथ खुले वाहन और कार पर खड़े होकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान शहीद ऊधमसिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री के हाथ में रक्षा सूत्र बांधा। यहां आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर उनको ज्ञापन दिया। वहां पर ब्लाक प्रमुख पूनम रानी, दिनेशपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, गूलरभोज नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता दूबे, मंडल अध्यक्ष संकेत गुड़िया, दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष अनादि रंजन मंडल, राकेश भुड्डी, अंजू भुड्डी, खिलेंद्र चौधरी, अतुल पांडेय सहित अनेक मौजूद रहे। पंतनगर में अजय तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ भट्ट का स्वागत किया और तलवार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed