{"_id":"66157f039358c3d4280bc181","slug":"agriculture-and-horticulture-will-be-strengthened-in-gadarpur-by-rs-25-lakhs-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-109943-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: गदरपुर में 25 लाख से सुदृढ़ होगी कृषि-बागवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: गदरपुर में 25 लाख से सुदृढ़ होगी कृषि-बागवानी
Tue, 09 Apr 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। विकास के विभिन्न मानदंडों में पिछड़ा यूएस नगर का गदरपुर विकासखंड आकांक्षी ब्लाॅक में शामिल है। आकांक्षी ब्लाॅक के किसानों व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के खेतों में फसलों की सिंचाई फव्वारा विधि (स्प्रिंकलर) से की जाएगी। सरकार ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए इसे लागू किया है।
धान, गेहूं, गन्ना सहित सब्जियों की ट्यूबवेल से सिंचाई करने पर पानी अधिक बर्बाद होता है। साथ ही खेत में पानी अधिक लग जाने से फसलें प्रभावित होती हैं। इधर बीते वित्तीय वर्ष प्रदेश के आकांक्षी ब्लाॅक में गदरपुर का नाम शामिल हो गया। इस ब्लाॅक में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 25 लाख रुपये जारी किए। इसमें किसानों के खेतों में सिंचाई फव्वारा यानी स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। ताकि फसल को जितनी नमी की आवश्यकता हो उतना ही उसको मिल सके। इस विधि के जरिए फव्वारा के माध्यम से फसलों की सिंचाई होगी। इसमें किसानों के साथ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
-- -- -
Iनीति आयोग के सर्वेक्षण में गदरपुर ब्लाॅक आकांक्षी ब्लाॅक में शामिल है। यहां कृषि व बागवानी के लिए स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी लाभान्वित किया जाएगा। -मनीष कुमार, सीडीओ।I