{"_id":"64bd727c14f991aafe020553","slug":"aganbari-worker-will-protest-for-demands-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-1343-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मांगों के लिए आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मांगों के लिए आंदोलन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय बैठक में दस मांगों पर हुई चर्चा
बाजपुर। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार रुपये मानदेय, केंद्र को मिले बजट के अनुसार ही खाने का मीनू बनाने, प्रसव अवकाश की धनराशि देने सहित दस मांगों पर विचार-विर्मश किया गया। कार्यकर्ताओं ने मांगे पूर्ण नहीं होने पर रणनीति बनाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
रविवार को बैठक की अध्यक्षता कर रही संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंती दुवरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना प्रोत्साहन की धनराशि कई ब्लाकों में नहीं दी गई है। संचालन कर रही संघ की जिलाध्यक्ष वृंदा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गैस सिलिंडर की व्यवस्था तक नहीं है। कार्यकर्ताओं को यूनिफार्म के साथ साथ जूता, स्वेटर, छाता भी दिया जाए। वहां पर दयमंती, सुमन, स्नेह लता, निर्मला, बबीता, शोभा, मेघा , अनिता, सीमा सैनी सहित 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।