फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After the misdeed, the murder of the teenage girl in Kashipur

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या पर काशीपुर में बवाल

Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर। Updated Mon, 11 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
After the misdeed, the murder of the teenage girl in Kashipur
काशीपुर के ग्राम कुंडेश्वरी में जाम के दौरान एक युवक को पीटती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala

कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में 11वीं कक्षा की छात्रा की हत्या उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद की गई थी। इस आशंका की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म और हत्याकांड से गुस्साए लोगों ने कुंडेश्वरी चौक के बाहर तीन घंटे तक जाम लगा दिया। वे पुलिस पर अन्य अभियुक्तों को बचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस के काफी समझाने पर भी जब जाम लगाने वाले लोग नहीं माने तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर उनको खदेड़ा। इस बीच ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

विज्ञापन


शनिवार शाम 14 वर्षीय किशोरी अपनी दो बहनों के साथ घास काटने गई थी, जहां दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। गन्ने के खेत से अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव बरामद हुआ। मृतका के पिता ने कुंडेश्वरी चौकी में दी तहरीर में गांव के ही परविंदर उर्फ पिंदर पुत्र लखविंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर किशोरी की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की पुष्टि होते ही मोर्चरी के बाहर मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा काटा। इस बीच उनकी पुलिसकर्मियों के साथ तीखी झड़प हुई। उनका कहना था कि दुष्कर्म और हत्या की वारदात में कुछ और व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


करीब 11 बजे ग्रामीणों ने शव कुंडेश्वरी स्थित शहीद चौक पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना पर सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा, एसएसआई वीरेेंद्र रमोला, कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल और उपनिरीक्षक पीडी जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल शर्मा ने बाजपुर गांव में दबिश देकर आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिए जाने की जानकारी दी और अपने साथ चार लोगों को आरोपी से बात कराने के लिए भी ले गए। वापस लौटने पर ग्रामीण आरोपी को सामने लाने की जिद पर अड़ गए। उनका कहना था कि इस हत्याकांड में कुछ और लोगों का हाथ होने की आशंका है, उनका पता लगाकर उनकी भी गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। इससे आईआईएम के छात्रों की बस समेत कई वाहन फंस गए। कोतवाल ने ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारी उनसे उलझ गए। इस पर पुलिस का धैर्य जवाब दे गया। पुलिस ने जाम लगा रहे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए। पुलिस ने दूर तक लोगों को खदेड़ा। उसके बाद छात्रा का शव ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखवाकर उसके गांव भिजवा दिया। तब करीब दो बजे आवागमन सुचारू हो सका। जाम लगाने वालों में गुलजरपुर के ग्राम प्रधान होशियार सिंह, जितेंद्र कुमार, सोनू चौधरी, गविंद्र सिंह, महिपाल सिंह, कलावती, मायावती, अतरकली, सपना, आशा देवी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed