फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After the death of husband and daughter, injured Archana also succumbed

पति, बेटी की मौत के बाद घायल अर्चना ने भी दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
After the death of husband and daughter, injured Archana also succumbed
खटीमा। सितारगंज क्षेत्र के अंतर्गत चीकाघाट मेला देखकर लौट रहे मुंडेली के लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक (बुलेट) सवार घायल महिला ने भी भोजीपुरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे ऐचता गांव में दंपति और मासूम बेटी की मौत से कोहराम मच गया है। वहीं, ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार परिवार के इकलौते चिराग के बुझने से मुंडेली में शोकाकुल परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

रविवार को खटीमा के मुंडेली गांव के ग्रामीण ट्रैैक्टर-ट्रॉली से चीकाघाट मेला देखने गए थे। देर शाम लौटते समय दहला चौराहे के पास हादसे में बाइक सवार नानकमत्ता के ऐचता निवासी हरेंद्र सिंह (28), उनकी एक साल की बेटी अवनी की मौत हो गई, जबकि हरेंद्र सिंह की पत्नी अर्चना (23) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार मुंडेली निवासी अनुराग (14) ने भी दम तोड़ दिया था, जबकि ट्रॉली में सवार जोगना देवी, अंजलि और बबीता घायल हो गईं थीं। सभी घायलों को नागरिक चिकित्सालय लाया गया, जहां से अर्चना को गंभीर हालत में रात में ही डॉ. केसी पंत ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। देर रात भोजीपुरा ले जाते समय अर्चना ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इधर, देर रात एएसपी संजय कुमार, एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ एमसी बिंजोला, कोतवाल संजय पाठक ने भी जानकारी ली थी। सोमवार सुबह सरकारी अस्पताल में डॉ. अकलीम अहमद ने शवों का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले ही हुई थी हरेंद्र की शादी
खटीमा। हादसे में ऐचता गांव निवासी हरेंद्र और पुत्री अवनी, पत्नी अर्चना की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अर्चना के मायके पक्ष से भी बहनें और पिता देवीपुरा निवासी शिव नारायण सिंह अस्पताल पहुंचे। नानकमत्ता थाने में चौकीदार के पद पर तैनात शिव नारायण ने बताया कि 22 मई 2017 को उसकी पुत्री अर्चना की शादी हुई थी। एक वर्षीय पुत्री अवनी का पहला बर्थ डे मनाया था।

इकलौता चिराग बुझने से रुस्तम का परिवार गमगीन
खटीमा। हादसे में मुंडेली निवासी रुस्तम के घर का इकलौता चिराग बुझने से मां व परिजन गमगीन हैं। सोमवार को गांव से शोकाकुल परिजनों का पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमावड़ा लगा रहा। रुस्तम ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। बताया कि ट्रैक्टर रुस्तम के चाचा प्रेम सिंह था और प्रेम सिंह ही ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रॉली में सवार घायलों का रविवार रात ही प्राथमिक उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed