फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Advocates, demonstrations erupted due to the demolition of the Chamber

चैंबर्स ध्वस्त किए जाने से भड़के अधिवक्ता, काम बंद कर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Advocates, demonstrations erupted due to the demolition of the Chamber
काशीपुर में बार भवन के सामने नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। काशीपुर बार भवन के प्रांगढ़ में बनाए गए आठ अधिवक्ताओं के चैंबरों को ध्वस्त कराए जाने से अधिवक्ता भड़क गए। उन्होंने यहां से स्थानांतरित हो चुके संयुक्त मजिस्ट्रेट के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही काशीपुर बार एसोसिएशन ने तोड़े गए चैंबरों का शीघ्र ही पुनर्निर्माण न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

परगना मजिस्ट्रेट के न्यायालय परिसर से सटाकर बनाए गए चैंबरों के निर्माण को अवैध बताते हुए 18 जून 2019 को संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने आठ अधिवक्ताओं को नोटिस दिए थे। इस नोटिस को लेकर अधिवक्ता दीपांत शर्मा ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट की एकल बैंच के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने इस आधार पर याचिका खारिज कर दी कि यदि यह अतिक्रमण है तो इसे तत्काल ध्वस्त कर दिया जाए। इसके बाद डबल बैंच में याचिका डाली गई।
विज्ञापन

डबल बैंच ने एकल बैंच का आदेश निरस्त करते हुए काशीपुर बार एसोसिएशन को पक्षकार बनाते हुए पुनर्विचार याचिका प्रस्तुत करने को कहा। बार संघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि संयुक्त मजिस्ट्रेट ने इस आदेश की प्रति लेने से इनकार कर दिया और स्थानांतरण आदेश के बावजूद एकतरफा कार्रवाई कर अधिवक्ताओं के चैंबर ध्वस्त करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र तुली ने की। सभा को पूर्व अध्यक्ष इंदर सिंह, आनंद रस्तोगी, गिरजेश खुल्बे, अब्दुल सलीम, सौरभ शर्मा, इकराम हुसैन, सिंधु आकाश, शैलेंद्र मिश्रा, कैलाश सिंह बिष्ट, मोहित काम्बोज, दिवेश कुमार पाल, शुभम, शिवेंद्र, नितिन, दिग्विजय सिंह आदि ने संबोधित किया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed