{"_id":"6123e5018ebc3e7c29220d69","slug":"advocates-demands-transfer-of-sdm-kashipur-news-hld435493410","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने शुरु किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने शुरु किया कार्यबहिष्कार
विज्ञापन
काशीपुर में एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। एसडीएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग के लिए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।
काशीपुर के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर एसडीएम आकांक्षा वर्मा पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं की शिकायत पर सोमवार को बार भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बार के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश अरोरा, साधु सिंह, विपिन अग्रवाल, अवतार सिंह, नरेंद्र यादव, जयनंदन अग्रवाल आदि ने विचार रखे। उनका कहना था कि एसडीएम का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति ठीक नही हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं को मुवक्किल का पक्ष नहीं रखने दिया जा रहा है। धारा 143 के वादो के निस्तारण में भी वादकारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काशीपुर को अधिकारियों का ट्रेनिंग सेंटर बना दिया गया है। सभी ने एसडीएम के तबादले की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक परगना मजिस्ट्रेट कोर्ट का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बैठक का संचालन सचिव संदीप सहगल ने किया। वहां मनोज निगोतिया, अब्दुल सलीम, प्रसून वर्मा, ब्रजेश कुमार, विनोद पंत, अमित रस्तौगी, शैलेंद्र मिश्रा, सचिन नाडिग आदि थे।
मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। एक अधिवक्ता की चतुर्थ श्रेणी कर्मी के साथ कहासुनी हुई थी। पता लगा कि कोर्ट की अवधि में अधिवक्ता उनसे मिलने की जिद कर रहे थे। मेरा शैड्यूल निर्धारित रहता है और मैं उसी के मुताबिक काम कर रही हूं।
विज्ञापन
-आकांक्षा वर्मा, एसडीएम काशीपुर