फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administrative Meeting For Chaiti Mela Kashipur

चैतीमेला दो अप्रैल से, तैयारियों को अंतिम रुप देने पर हुई चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Administrative Meeting For Chaiti Mela Kashipur
काशीपुर चैतीमेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते मेला मजिस्ट्रेट व एसपी आदि। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम सभागार में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और मेला भागीदारों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तैयारियों पर बिंदुवार चर्चा की गई। व्यवस्था में लगे ठेकेदारों को कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को मेला मजिस्ट्रेट अभय प्रताप सिंह व एसपी चंद्रमोहन की मौजूदगी में हुई बैठक में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, खोखराताल की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने, पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और मंदिर के पूर्वी गेट पर मजबूत बैरिकेडिंग लगवाने पर चर्चा हुई। बैठक में सिंचाई विभाग के एई ने बताया कि महादेव नहर की साफ-सफाई की जा रही है। इस दौरान दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक चैती मेले के आयोजन पर सहमति बनी। पार्षद अनिल कुमार ने मां बाल सुंदरी देवी के डोला मार्ग को ठीक करने की मांग की। बैठक में मेला परिसर में पर्याप्त पेयजल, विद्युत आपूर्ति और शौचालय आदि की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि मंदिरों पर अमीनों, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में सीओ वीर सिंह, एसएनए आलोक उनियाल, फईम खां, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलजीत सिंह, मेला भागीदार पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल, पंडा मनोज अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, वंदना अग्निहोत्री के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यादत्त को चैतीमेला थाने का चार्ज
काशीपुर। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में अस्थायी पुलिस थाना स्थापित किया है। आईटीआई के थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी को चैतीमेला थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि थाने के लिए फोर्स और पीएसी की डिमांड की गई है। मेले में आने वाले व्यापारियों और दुकानदारों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed