फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Administration removed encroachment from the land

Udham Singh Nagar News: प्रशासन ने जमीन से अतिक्रमण हटवाया

Fri, 01 Mar 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 01 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment from the land
बाजपुर। राजस्व, जल संस्थान की संयुक्त टीम ने गांव चनकपुर में जल जीवन मिशन के नाम पर आवंटन भूमि का अतिक्रमण मुक्त कराया। नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव चनकपुर में पेयजल के लिए ओवरहैंड टैंक का निर्माण करने के लिए सरकारी बंजर भूमि का जल संस्थान के नाम आवंटन किया था। उक्त भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। इस कारण निर्माण कार्य लटका था। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को राजस्व, जल संस्थान, पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जेसीबी मशीन से आवंटन भूमि से कब्जा हटाया। वहां राजस्व उपनिरीक्षक दीपक चौहान सहित जल संस्थान, पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इधर गांव के पूर्व प्रधान जमालुउदीन ने बताया कि उक्त भूमि को लेकर हाईकोर्ट में उन्होंने रिट दायर कर रखी है। उन्होंने भूमि पर पोपलर के पेड़ लगा रखे हैं। भूमि पर जेसीबी मशीन चलाने का भी उनकी ओर से विरोध किया गया लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed