{"_id":"60df5ee18ebc3e9e7f6f90ce","slug":"address-of-great-men-residing-at-intersections-will-change-rudrapur-news-hld4298423115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर ‘रह रहे’ महापुरुषों का पता बदलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर ‘रह रहे’ महापुरुषों का पता बदलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं को हटाने की तैयारी चल रही हैं। रुद्रपुर में तीन महापुरुषों की प्रतिमाओं को गांधी पार्क में स्थापित किया जाएगा। जबकि किच्छा स्थित दरऊ चौक में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नगर पालिका परिसर में स्थापित किया जाएगा।
एनएचएआई और लोनिवि के मुताबिक चौराहों पर प्रतिमाएं लगने से सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-74 और 87 को क्रॉस करने वाला चौराहा इंदिरा चौक में इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित है। एनएच-87 स्थित डीडी चौक में दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति और एनएच-87 स्थित गाबा चौक पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगी हुई है।
महापुरुषों की प्रतिमाएं शिफ्ट करने के लिए एनएचएआई की ओर से लोक निर्माण विभाग को 21 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। लोनिवि के सहायक इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक प्रतिमा की शिफ्टिंग में पांच-पांच लाख रुपये बजट का खर्चा आएगा।
विज्ञापन
इधर, लोनिवि किच्छा के सहायक इंजीनियर प्रकाश लाल ने बताया कि दरऊ चौक से डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को हटाकर नगर पालिका परिसर में शिफ्ट करने में छह लाख रुपये खर्च होंगे। (संवाद)