{"_id":"59e25b024f1c1b8d698b5d40","slug":"additional-secretary-to-investigate-kosi-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर सचिव ने की कोसी खनन में जांच पड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर सचिव ने की कोसी खनन में जांच पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर कोसी नदी खनन क्षेत्र में जांच के दौरान ग्रामीणों के बयान लेते अपर सचिव विनोद सुमन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सचिव विनोद सुमन ने राजस्व टीम के साथ गांव मडैया बक्सी निवासी अनिता सिंह के अवैध खनन मामले की जांच पड़ताल की। एसडीएम पीएस राणा के अनुसार अनिता सिंह पर अवैध खनन कराने के आरोप में डीएम की ओर से एक करोड़ रूपये का जुर्माना डाला गया था। जिस पर सिंह की ओर आयुक्त के यहां अपील की गई।
हल नही होने पर हाईकोर्ट में रिट दायर की गई। हाईकोर्ट ने प्रदेश के प्रमुख सचिव को आदेशित किया। इसी साक्षेप में शनिवार को अपर सचिव विनोद कुमार सुमन ने गांव मडैया बक्सी के कोसी खनन क्षेत्र का स्थलीय मुआयना कर जांच की। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। अपर सचिव के निर्देश पर मौके पर खनन क्षेत्र के गड्ढों को पाटा गया। अपर सचिव के टीम के साथ पहुंचने पर खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। अपर सचिव सुमन के कोसी नदी खनन क्षेत्र में होने पर स्टोन क्रेशरों से उपखनिज लेकर आने वाले वाहन भी मार्गो से नही निकले। मौके पर एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार केपी सिंह, खनन अधिकारी राजपाल लेघा सहित राजस्व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।