फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action will be taken on four hospitals including district hospital

रुद्रपुर सरकारी अस्पताल समेत चार अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति मुख्यालय भेजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on four hospitals including district hospital
काशीपुर। जिला अस्पताल समेत रुद्रपुर के चार चिकित्सालयों में जैव चिकित्सीय कचरे का उचित निस्तारण नहीं मिलने पर पीसीबी ने इनके खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति मुख्यालय को भेजी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) की टीम ने रुद्रपुर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ 14 नवंबर को रुद्रपुर के आठ अस्पतालों का निरीक्षण किया था। इनमें चार अस्पतालों में जैव चिकित्सीय कचरे का निस्तारण उचित तरीके से नहीं होना पाया गया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अनुराग नेगी ने बताया कि जिला अस्पताल समेत रुद्रपुर के होम हॉस्पिटल, महाराज अग्रसेन ट्रस्ट रुद्रपुर और लाइफ लाइन हॉस्पिटल में निरीक्षण के दौरान जैव चिकित्सीय कचरे का निस्तारण उचित तरीके से नहीं मिला था। इस पर उनकी ओर से चारों अस्पतालों के खिलाफ विधि कार्रवाई करने के लिए मुख्यालय को संस्तुति भेजी है। टीम में पीसीबी की वैज्ञानिक सहायक मालती आर्या शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed