{"_id":"62fe7fd16d0353692f699329","slug":"action-will-be-taken-in-paperleak-case-kashipur-news-hld4727649102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक मामले में अभी और मगरमच्छ फंसेंगे : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक मामले में अभी और मगरमच्छ फंसेंगे : भट्ट
विज्ञापन
काशीपुर मंच पर अधिकारियों को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि यूके एसएसएससी पेपर लीक मामले में अभी और मगरमच्छ फंसेंगे। भाजपा कार्यकर्ता हो या नेता गलत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक मामले के आरोपियों के भाजपा नेताओं के साथ फोटो होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे साथ तो कोई भी फोटो खिंचा सकता है लेकिन इस आधार पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि काशीपुर सिडकुल में उम्मीद के अनुरूप उद्योगों की स्थापना न हो पाने की बात अभी तक किसी ने उनके संज्ञान में नहीं लाई है। सरकार उद्योगों पर विशेष ध्यान देकर उनकी स्थिति में सुधार करने की दिशा में प्रयास कर रही है। हमारी सरकार ने बंद होने की कगार पर पहुंच चुके उद्योगों को तीन सौ करोड़ रुपये पुनर्जीवित करने के लिए दिए हैं। आज हम ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण कर रहे हैं। दूसरे देश हमसे मिसाइल की मांग कर रहे हैं।
मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या रोशनी कंपनी के सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में मंत्री भट्ट ने कहा कि सरकार ने एरोमा पार्क के लिए पैसा दिया था। अब इसकी प्रगति की रिपोर्ट मांगी जाएगी। कचरा उठाने के लिए नगर निगम को मिनी ट्रक दिया जाए, इस दिशा में हम प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर में तेंदुए की मौजूदगी खतरनाक है। तेंदुआ पकड़वाने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग से भी इस समस्या के समाधान के लिए सख्ती से कहा जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि द्रोण सागर के संरक्षण का मामला संसद में उठाया था। राज्य सरकार की जानकारी में प्रकरण है। डॉक्टरों की कमी के सवाल पर सांसद भट्ट ने इस दिशा में कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई उलझनों के बाद भी हम लगातार ओवरब्रिज जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास कर रहे हैं। रुद्रपुर बाईपास के लिए भी पैसा स्वीकृत किया जा चुका है। अब रुद्रपुर शहर में अंदर जाने से बचा जा सकेगा।
छह से अधिक विकास कार्यों की केंद्रीय मंत्री ने मांगी रिपोर्ट
कहा, पानी से लेकर सीवर तक जनता की सभी समस्याएं हल करें अधिकारी
भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारे घर के रास्ते में अरसे से खराब है सड़क
पूर्व विधायक ने लोनिवि अधिकारियों पर झूठ बोलने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बृहस्पतिवार को सूर्या रोशनी कंपनी में विभागों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण, द्रोण सागर के जीर्णोद्धार, सड़क निर्माण, बाजपुर रोड पर दीवार निर्माण, कुंडेश्वरी रोड से बाजपुर रोड तक लिंक मार्ग निर्माण, गिरीताल से सैनिक कॉलोनी रोड सहित आधा दर्जन से ज्यादा विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट देने का कहा।
मंत्री भट्ट ने ओवरब्रिज का निर्माण अभी तक पूरा न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर कोई दिक्कत हो रही है तो अधिकारी उन्हें बताएं, वह निराकरण कराने का प्रयास करेंगे। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि लोनिवि के अधिकारी ब्रिज निर्माण के मामले में झूठ बोलते हैं। दो साल में पूरे होने वाले काम को ये लोग चार साल में पूरा नहीं कर पाए हैं।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाजपुर रोड पर ब्रिज निर्माण पूरा करने के लिए फैब्रिकेशन का काम चल रहा है। रेलवे की टीम फैब्रिकेशन का जल्द निरीक्षण करेगी। बैठक के दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि अभी तक काशीपुर बस अड्डे को शिफ्ट करने के लिए जमीन नहीं मिल सकी है। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में उच्च अधिकारी और लोक निर्माण मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।
काशीपुर में पार्किंग की समस्या के विषय पर पूछे जाने पर नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि एसपी ऑफिस के सामने और ओवरब्रिज के नीचे वाहन पार्किंग बनाई जा सकती है। नगर में अमृत योजना के तहत डाली गईं पेयजल लाइनों से लगातार पानी बर्बाद होने की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री ने रिपोर्ट मांगी। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री से कनेक्शन न होने के बाद भी पानी का बिल आने की शिकायत की गई। साथ ही नया कनेक्शन लेने में ज्यादा पैसा लिए जाने और ज्यादा बिल आने की भी शिकायत की गई। इस पर भी मंत्री ने रिपोर्ट मांगी।
इस दौरान कुछ भाजपा नेता भी खुद फरियादी के रूप में नजर आए। किसी ने कहा कि मेरे घर को जाने वाली सड़क अरसे से खराब है तो किसी ने कहा कि बार-बार कहने के बाद भी अधिकारी बात नहीं सुनते। केंद्रीय मंत्री ने सभी मामलों पर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। सांसद भट्ट ने कहा कि काशीपुर से नई ट्रेन चलाने के लिए फिजिबिलिटी अभी नहीं मिल पा रही है लेकिन उनका प्रयास है कि हल्द्वानी से जल्द से जल्द अमृतसर के लिए ट्रेन चलाई जाए। उन्होंने पानी की योजना का लोकार्पण किया। ओवरब्रिज का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। हेमपुर डिपो पहुंच कर उन्होंने स्थिति देखी। बताया जा रहा है कि पहली बार कोई केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री हेमपुर की स्थिति देखने पहुंचा है।
ओवरब्रिज निर्माण की हो जांच: राजीव घई
समीक्षा बैठक में पहुंचे केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि बाजपुर रोड क्रॉसिंग पर दीवार बनाने की योजना चल रही है जबकि दीवार बनाना जनता के हित में नहीं है। इससे शहर दो भागों में बंट जाएगा और लोगों का रास्ता बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दशकों से मां बाल सुंदरी देवी का डोला बाजपुर रोड से निकलता रहा है। अब यदि दीवार बनेगी तो यह मार्ग बंद हो जाएगा और दशकों पुरानी परंपरा का रूट बदल जाएगा। उन्होंने ब्रिज निर्माण में देरी के कारणों की जांच कराने की भी मांग की। घई ने ब्रिज की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए। संवाद
केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन ब्रिज का किया निरीक्षण
काशीपुर। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने लाखों की लागत से बनने वाली ग्राम पच्चावाला स्थित पेयजल योजना का शिलान्यास किया। ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों की फटकार लगाई। कहा कि सरकार निर्माण के लिए लगातार बजट जारी कर रही है। कहा कि दिसंबर तक ओवरब्रिज का काम पूरा हो जाना चाहिए। ब्रिज की खराब गुणवत्ता के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि लिखित में देंगे निश्चित रूप से ओवरब्रिज निर्माण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने रेमाउंट एंड ट्रेनिंग स्कूल हेमपुर को देखा। इस दौरान विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार अक्षय भट्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद