{"_id":"61ef0494baf8a11a253590bf","slug":"action-will-be-taken-against-non-paying-private-school-operators-ceo-rudrapur-news-hld4518804168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न देने वाले निजी स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई : सीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न देने वाले निजी स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई : सीईओ
विज्ञापन
रमेशचंद्र आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न देने वाले निजी स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई : सीईओ
- 31 जनवरी तक स्कूलों में जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के चलते 31 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं, लेकिन इस अवधि में निजी स्कूल संचालकों को सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूरे माह का वेतन देगा होगा। वेतन ने देने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के बावजूद कई शिक्षक-शिक्षिकाओं को वेतन न देने और नौकरी से निकाले जाने के मामले सामने आए थे, जबकि कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं को आधा वेतन दिया गया। कई स्कूल संचालक तो स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चों के बस का किराया भी वसूलते रहे। अब शासन की ओर से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के बाद 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के निर्णय के बाद पुरानी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि निजी स्कूल संचालकों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई की पूरी फीस वसूली जा रही है। ऐसे में शिक्षिक-शिक्षिकाओं को भी पूरा वेतन देना होगा। यदि किसी स्कूल संचालक ने वेतन नहीं दिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
---
फोटो-24 आरडीपी 01पी-रमेशचंद्र आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी।