फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action will be taken against non-paying private school operators: CEO

वेतन न देने वाले निजी स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई : सीईओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against non-paying private school operators: CEO
रमेशचंद्र आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
वेतन न देने वाले निजी स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई : सीईओ
विज्ञापन

- 31 जनवरी तक स्कूलों में जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के चलते 31 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं, लेकिन इस अवधि में निजी स्कूल संचालकों को सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पूरे माह का वेतन देगा होगा। वेतन ने देने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

जिले में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई के बावजूद कई शिक्षक-शिक्षिकाओं को वेतन न देने और नौकरी से निकाले जाने के मामले सामने आए थे, जबकि कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं को आधा वेतन दिया गया। कई स्कूल संचालक तो स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चों के बस का किराया भी वसूलते रहे। अब शासन की ओर से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के बाद 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के निर्णय के बाद पुरानी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने बताया कि निजी स्कूल संचालकों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई की पूरी फीस वसूली जा रही है। ऐसे में शिक्षिक-शिक्षिकाओं को भी पूरा वेतन देना होगा। यदि किसी स्कूल संचालक ने वेतन नहीं दिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---
फोटो-24 आरडीपी 01पी-रमेशचंद्र आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed