फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Action on staff of sitarganj jail

Udham Singh Nagar News: केंद्रीय कारागार के प्रधान बंदी रक्षक समेत तीन सुरक्षा कर्मियों पर गिरी गाज

Wed, 23 Aug 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 23 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Action on staff of sitarganj jail
सितारगंज। केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी जरनैल सिंह के शौच के बहाने चकमा देकर फरार होने के मामले में कमान अधिकारी और बंदी रक्षक पर गाज गिरी है। आईजी कारागार ने दोनों बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि उपनल सुरक्षा कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इधर फरार कैदी की खोज में लगीं पुलिस टीम के हाथ छह दिन बाद भी खाली हैं।
विज्ञापन

17 अगस्त को केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बिचई गांव निवासी कैदी जरनैल सिंह दस कैदियों की कमान के साथ खेत में निराई करने गया था। सुबह करीब 11 बजे कैदी जरनैल सिंह शौच का बहाना कर कमान अधिकारी, बंदी रक्षक और उपनल सुरक्षा कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद जेल प्रशासन में अफरातफरी मच गई। पुलिस और जेल कर्मियों ने सर्च अभियान चलाकर कैदी की तलाश की। जंगल में भी कांबिंग अभियान चलाया लेकिन फरार कैदी का कहीं कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर फरार कैदी जरनैल सिंह, प्रधान बंदीरक्षक राज बहादुर सैनी, बंदी रक्षक अमरजीत सिंह, उपनल सुरक्षा कर्मी नरेश सिंह कार्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैदी के फरार होने में लापरवाही की जांच बैठाई गई थी। जेल अधीक्षक मलिक ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी थी। आईजी कारागार विमला गुंज्याल ने दोनों बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि उपनल सुरक्षा कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed