फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of violating the purity of Ganga water, commotion in the police station

Udham Singh Nagar News: गंगाजल की पवित्रता भंग करने का आरोप, कोतवाली में हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of violating the purity of Ganga water, commotion in the police station
जसपुर। दूसरे समुदाय के नाबालिग बच्चों की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में हंगामा किया। आरोप है कि बच्चों ने अब्दुल बारी चौक के पास घर की छत से कांवड़ियों पर पथराव कर गंगाजल की पवित्रता को भंग कर दिया। इस मामले में पुलिस ने राहुल चौहान की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार सुबह कई लोग कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर हंगामा किया जो बीते शुक्रवार की बताई जा रही है। वीडियो में दूसरे समुदाय के बच्चे घर की छत से पत्थर के छोटे टुकड़े, लकड़ी आदि सामान बाजार में फेंकते दिखाई दे रहे थे। इसी मार्ग पर कांवड़िये गुजर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोग भी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने बच्चों की ओर से की गई गलती स्वीकार कर मामले का पटाक्षेप करने का आग्रह किया। आरोप है कि इस पर भाजपा के कुछ नेता मामले को तूल देने लगे। उनकी मांग थी कि बच्चे किस के कहने पर यह सब कर रहे थे उन्हें बुलाया जाए। इस बात पर दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई। इस बीच पुलिस ने वीडियो में दिख रहे बच्चों को कोतवाली बुलाया जिनकी उम्र करीब छह से आठ वर्ष रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों के मुताबिक उनकी मंशा कोई गलत नहीं थी। वह आपस में एक दूसरे के साथ खेल रहे थे। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने आदि की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। क्षेत्र में पूरी तरह शांति है। पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है। देर रात बच्चों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया। - स्वप्न कुमार सिंह, एसपी, काशीपुर-जसपुर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed