फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of threatening to push father, step mother into prostitution, case registered

पिता, सौतेली मां पर वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी का आरोप, केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of threatening to push father, step mother into prostitution, case registered
Accused of threatening to push father, step mother into prostitution, case registered
काशीपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस दो बहनों की सौतेली मां और पिता पर संगीन केस दर्ज किया है। साथ ही दोनों बहनों को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है। दो बहनों ने सौतेली मां और पिता पर वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज मुकदमे में पीड़ित दोनों बहनों ने कहा है कि उनकी माता का निधन वर्ष 2000 में हो गया था। इसके बाद उनके पिता ने कुंती देवी से दूसरा विवाह कर लिया। शादी के बाद से ही सौतेली मां और पिता उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। कई बार उन्हें जहर देकर और चलती गाड़ी के सामने धक्का देकर मारने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

दोनों बहनों ने कहा कि उनकी सौतेली मां और पिता उन्हें बेचने की धमकी देते रहते हैं। पिता ने कहा कि तुम बालिग हो गई तो तुम्हें किसी कोठे पर बैठा देता हूं ताकि कुछ पैसा कमा सकूं। पीड़ित बहनों ने कहा कि उनका पिता उन्हें बेचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्हें इसका पता लगा तो दोनों ने छोड़ दिया लेकिन उनका पिता उन्हें लगातार वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि वह अब अपनी मौसी के यहां रह रहीं है लेकिन उनका पिता पांच नवंबर 2019 को मौसी के यहां आए और उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की।
दोनों बहनों ने कहा कि वह दोनों अपना जीवन यापन स्वयं करना चाहती हैं लेकिन उनके माता-पिता खुश नहीं है और वह लोग उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। दोनों ने मां-पिता से जान का खतरा होने की बात कहते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस ने दोनों बहनों की तहरीर के आधार पर पिता सत्यपाल सिंह और मां कुंती देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि दोनो बहने सौतेली मां और पिता से भय के चलते सुरक्षा प्रदान करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करने गई थीं। हाईकोर्ट के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों बहनों को सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed