फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of tarnishing the image of Gurdwara Sahib

गुरुद्वारा साहिब की छवि खराब करने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of tarnishing the image of Gurdwara Sahib
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में बैठक करते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य। - फोटो : SITARGANJ
सूचनार्थ
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब की छवि खराब करने का आरोप
गुरुद्वारा प्रधान ने विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष और प्रबंधक को भेजा नोटिस
प्रबंध समिति के अध्यक्ष को बर्खास्त करने का आरोप, जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने गुरुद्वारे की ओर से संचालित गुरुनानक इंटर कॉलेज एवं गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रबंधक को नोटिस भेजा है, जिसमें गुरुद्वारा साहिब की छवि धूमिल करने और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को फर्जी बैठक दिखाकर बर्खास्त करने का आरोप लगाया है। एक सप्ताह में नोटिस का जवाब न देने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्यता समाप्त करने की चेतावनी दी है।
गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी का विवाद कुछ थमने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने को लेकर फिर सुर्खियों में आ गया है। रविवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान सेवा सिंह के कार्यालय में सदस्यों की बैठक हुई। इसमें गुरुद्वारे की ओर से संचालित गुरुनानक इंटर कॉलेज व गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंधन के लिए गठित विद्यालय उपसमिति के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह विर्क व प्रबंधक व सदस्य निर्मल सिंह पर गुरुद्वारा कमेटी की छवि को खराब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि उपाध्यक्ष व प्रबंधक ने 16 नवंबर को फर्जी बैठक दिखाकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पन्नू को विद्यालय हित के विरुद्ध कार्य करने व विद्यालय में रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा अधिनियम 2006 व विनियम 2009 के प्रावधानों के विरुद्ध कार्य करने, गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त होने एवं वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पद से बर्खास्त करने का विज्ञापन अखबारों में छपवाया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपाध्यक्ष व प्रबंधक द्वारा फर्जी बैठक दिखाकर किया गया कृत्य गुरुद्वारा साहिब की छवि धूमिल करने का प्रयास है। दोनों को भेजे नोटिस में एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने व स्पष्टीकरण न देने पर उनकी सदस्यता समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रधान सेवा सिंह, निशान सिंह, धन्ना सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, हरभाग सिंह, पीतल सिंह चावला, हरविंदर सिंह, पाल सिंह आदि थे।
फोटो -17एसटीजी05पी -नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में बैठक करते गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed