{"_id":"68c1cfff0033dde60505c59a","slug":"accused-of-seducing-and-having-physical-relations-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-131964-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
Thu, 11 Sep 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर समुदाय विशेष युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। खोजबीन करने पर आरोपी उनकी बेटी को घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
पीड़िता ने बताया कि बीते छह सितंबर गणेश महोत्सव के दौरान उसकी नाबालिग बेटी को समुदाय विशेष युवक कार से लेकर फरार हो गया। पता चलने पर उसके परिजनों और विहिप कार्यकर्ताओं ने खोजबीन शुरू की। इस पर आरोपी युवक उनकी बेटी का घर के पास छोड़कर फरार हो गया। घर लौटने पर उनकी बेटी ने बताया कि आरोपी युवक विद्यालय जाते समय अपना नाम हिंदू बताकर बातचीत करता था। बाद में पता चला कि वह समुदाय विशेष से है। बुधवार शाम पीड़ित परिवार ने विहिप जिलाध्यक्ष तेजप्रकाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाल प्रवीण कोश्यारी से मुलाकात की। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने पीड़ित को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।