{"_id":"6679eb7c8a1f0e46a30b4fa4","slug":"accused-absconding-for-one-and-a-half-year-with-a-reward-of-rs-25-thousand-arrested-from-bangalore-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-112103-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudrapur: डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी बेंगलुरु से गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराया था केस; जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudrapur: डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी बेंगलुरु से गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराया था केस; जानें मामला
Tue, 25 Jun 2024 01:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:23 PM IST
सार
गदरपुर थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को एसओजी और पुलिस टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
डेढ़ साल से फरार 25 हजार का इनामी बेंगलुरु से गिरफ्तार
विस्तार
गदरपुर थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को एसओजी और पुलिस टीम ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सात जनवरी 2023 को ग्राम मसीत गदरपुर निवासी निशा ने अपने पति हारून उर्फ बाबू निवासी ग्राम पसियापुरा थाना कोतवाली नगर रामपुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न आरोप में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से हारून फरार चल रहा था। हारून की तलाश में कईं बार संभावित ठिकानों में दबिश दी गई थी लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। इसके बाद हारून पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Suicide: एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक इंचार्ज आशीष के होंठों पर लिपिस्टिक और माथे पर लगी हुई थी बिंदी, जानें मामला
विज्ञापन
22 जून को हारून को गदरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चिक्कातिरूपति रोड पर सेंचुरी पार्किंग पुलिस स्टेशन अनुगोंडानहल्ली जिला बेंगलुरु कर्नाटक से गिरफ्तार किया। हारून को हौसकोटे जिला बैंगलौर कर्नाटक में ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के लिए प्रस्तुत किया गया। अदालत ने चार दिन का ट्रांजिट रिमांड मंजूर किया था। इसके बाद हारून को गदरपुर लाया गया था। टीम में एसओजी प्रभारी संजय पाठक, एसओ गदरपुर जसवीर चौहान सहित अन्य कर्मी शामिल थे।