फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident On Sitarganj Highway Dumper Crushed Two Elderly People Returning from Nephew Wedding Both Dead

सितारगंज हाईवे पर हादसा: फिर काल बना डंपर; भतीजे की शादी से लौट रहे दो बुजुर्गों को रौंदा, दोनों की मौत

Thu, 09 Apr 2026 08:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 09 Apr 2026 08:13 PM IST
सार

दो बुजुर्ग भतीजे की शादी के पूर्व आयोजित कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी बीच  सितारगंज हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कट पर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की जान चली गई।

विज्ञापन
Accident On Sitarganj Highway Dumper Crushed Two Elderly People Returning from Nephew Wedding Both Dead
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

किच्छा में सितारगंज हाईवे पर डंपर काल बनकर दौड़ रहे हैं। पंतनगर के फूलबाग से भतीजे की शादी से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लौट रहे रामपुर (उत्तरप्रदेश) के बाइक सवार दो बुजुर्गों को डंपर से रौंद दिया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे को एसटीएच में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना बुधवार देर रात की है। ग्राम लखीमपुर, थाना खजुरिया, रामपुर (उत्तरप्रदेश) निवासी हसीन अहमद(62) पुत्र फकीर मोहम्मद अपने फूलबाग पंतनगर निवासी भाई शकीर अहमद के पुत्र के विवाह से पहले घर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ गांव के ही एक दोस्त मोहन स्वरूप(61) भी आए थे। भतीजे की बारात फूलबाग पंतनगर से बृहस्पतिवार रात को जानी थी। फूलबाग में कार्यक्रम निपटाने के बाद दोनों बुधवार रात बाइक से खजुरिया वापस लौट रहे थे। सितारगंज हाईवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कट पर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


Haridwar: फर्जी दस्तावेजों के सहारे धर्मनगरी में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, मददगार भी दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टर ने मोहन स्वरुप को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हसीन को प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच भेज दिया। परिजनों के अनुसार हसीन अहमद को एसटीएच में मृत घोषित कर दिया गया। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर व हल्द्वानी में दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। देर शाम परिजन दोनों के शव लेकर अपने घर गए। दो मौतों के बाद ग्राम लखीमपुर में दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हाईवे पर बना कट ले रहा लोगों की जान
रिलायंस पेट्रोप पंप के पास हाईवे पर बना कट लोगों की जान ले रहा है। बुधवार की रात दो बुजुर्गों की मौत के बाद बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन ने इसी कट पर एक बाइक सवार को कुचल दिया। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इससे पहले भी कट पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन सिस्टम सोया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed