{"_id":"6092ec358ebc3ebf423bed70","slug":"accident-killed-two-youths-rudrapur-news-hld4235153193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर स्थित एक कंपनी से खाना खाने के लिए लालपुर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला दिया। हादसे के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
मूलरूप से दौसा (राजस्थान) निवासी सुनील (20) पुत्र नत्थू लाल और ग्राम असगरपुर, चंदौसी (यूपी) निवासी अजीत सिंह (26) पुत्र नरेश पाल लालपुर में किराए के मकान में रहकर शिमला पिस्तौर में एमडी प्लास्टिक कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को दोनों की रात्रि ड्यूटी थी। रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों बाइक से लालपुर स्थित अपने कमरे में खाना खाने के लिए जा रहे थे। तभी मलसा मोड़ के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों मृतक अलग-अलग कमरा लेकर किराए पर रहते थे। अजीत शादीशुदा है। जिसकी एक चार साल की बेटी है। सीओ ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को फोन करके बुलाया गया। परिजनों के पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।