फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident Killed two youths

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accident Killed two youths
रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर स्थित एक कंपनी से खाना खाने के लिए लालपुर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला दिया। हादसे के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से दौसा (राजस्थान) निवासी सुनील (20) पुत्र नत्थू लाल और ग्राम असगरपुर, चंदौसी (यूपी) निवासी अजीत सिंह (26) पुत्र नरेश पाल लालपुर में किराए के मकान में रहकर शिमला पिस्तौर में एमडी प्लास्टिक कंपनी में काम करते थे। मंगलवार को दोनों की रात्रि ड्यूटी थी। रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों बाइक से लालपुर स्थित अपने कमरे में खाना खाने के लिए जा रहे थे। तभी मलसा मोड़ के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया और चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों मृतक अलग-अलग कमरा लेकर किराए पर रहते थे। अजीत शादीशुदा है। जिसकी एक चार साल की बेटी है। सीओ ने बताया कि दोनों मृतकों के परिजनों को फोन करके बुलाया गया। परिजनों के पहुंचने पर शवों का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed