{"_id":"6186d0d70a884b39ab56545f","slug":"accident-in-gadarpur-rudrapur-news-hld4437375112","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और वैन की भिड़ंत में चालक समेत एक परिवार के पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और वैन की भिड़ंत में चालक समेत एक परिवार के पांच लोग घायल
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालती पुलिस।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। भूसे से भरे ट्रक और इको वैन के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन चालक और एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। हालांकि एक बच्ची सकुशल बच गई, उसे खरोंच तक नहीं आई।
बागवाला रुद्रपुर निवासी अमित पाठक (33) शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी शांति पाठक (30), पुत्री रोली (15), दिव्यांशी (12) और दो जुड़वा पुत्रियों रिद्धि-सिद्धि (10) के साथ ग्राम लंबाबड़ रुद्रपुर निवासी सफदर अली (30) पुत्र अहमद हुसैन की इको वैन से हरिद्वार गए थे। लौटते समय रात करीब 11 बजे एनएच-74 पर गूलरभोज मोड़ तिराहे पर उनकी वैन की रुद्रपुर से काशीपुर की ओर जा रहे भूसे से भरे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि इको वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। निरीक्षक विजेंद्र शाह ने एसआई सुनील सुकेटी व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। वैन में फंसे सभी घायलों को निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सीएससी भिजवाया।
विज्ञापन
वैन चालक सफदर अली की टांगे क्षतिग्रस्त वैन के अगले हिस्से में फंस गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से वैन को काटकर निकाला जा सका। उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में दस वर्षीय सिद्धि को खरोंच तक नहीं आई। परिवार के अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इधर, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया।
घायलों की जान बचाने के लिए जुटे रहे कई व्यापारी
गदरपुर। ट्रक और वैन की भिड़ंत के बाद कार में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए कई युवाओं ने प्रयास किया। युवा व्यापारी रिंकू नामधारी गैस कटर लेकर मौके पर पहुंचे और वैन में फंसे चालक सफदर अली को बाहर निकलवाया। वहीं युवा व्यापार मंडल के महामंत्री रोबिन फुटेला, नामित सभासद संदीप बत्रा, तारिक उल्ला खान, अभिषेक गुंबर, ऋषभ गाबा, पीयूष माटा, सचिन अरोरा, सन्नी बत्रा सहित तमाम लोग घायलों की जान बचाने में जुटे रहे। जिनकी सराहना की जा रही है।

क्षतिग्रस्त वाहन को गैस कटर से काटते व्यापारी रिंकू नामधारी।- फोटो : RUDRAPUR