फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accident Bike Case

Udham Singh Nagar News: अचानक मुड़े ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, हालत गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accident Bike Case
- चालक के खिलाफ केस दर्ज, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। काशीपुर हाईवे पर अचानक मुड़े ट्रक की चपेट में आकर बगल में चल रहा बाइक सवार कुचल गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।


सिंह कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 21 मार्च की शाम को उनका भतीजा अंकुर गदरपुर से बाइक से घर की तरफ आ रहा था। काशीपुर में हाईवे में एक पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक उसकी बाइक के बगल में चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने बाई ओर देखे बिना वाहन मोड़ दिया, जिसकी चपेट में आकर अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



23 आरडीपी 04 पी - रुद्रपुर में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed