बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: फरार आरोपी सतनाम सिंह लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार, SIT और पुलिस टीम को मिली सफलता
बाबा तरसेम सिंह हत्या के षड्यंत्र में शामिल फरार आरोपी शाहजहांपुर (यूपी) निवासी सतनाम सिंह को पुलिस ने लखीमपुर खीरी (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी और पुलिस टीम को यह सफलता मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा तरसेम सिंह हत्या के षड्यंत्र में शामिल फरार आरोपी शाहजहांपुर (यूपी) निवासी सतनाम सिंह को पुलिस ने लखीमपुर खीरी (यूपी) से गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी प्रभारी और एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल की अगुवाई में पुलिस टीम को यह सफलता मिली है। इसके अलावा दूसरे फरार आरोपी बिलासपुर (यूपी) निवासी सुल्तान सिंह के खिलाफ भी पुलिस को ठोस सुबूत मिले हैं।
28 मार्च 2024 को डेरे में घुसकर बाइक सवार शार्प शूटरों तरनतारन पंजाब निवासी सर्बजीत सिंह और बिलासपुर, यूपी निवासी अमरजीत सिंह ने गोली मारकर बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी थी। अमरजीत का पुलिस ने हरिद्वार में एनकाउंटर कर दिया है, लेकिन सर्बजीत सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इसके अलावा अमरजीत को बाबा तरसेम सिंह की हत्या के लिए उकसाने वाला बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह भी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा है। षड्यंत्र में शामिल फरार शाहजहांपुर निवासी सतनाम सिंह की तलाश में पुलिस ने पश्चिमी यूपी समेत विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही थी।
ये पढ़ें- Uttarakhand: सीएम योगी के आने से पहले हल्द्वानी पैक, महारथी चलाएंगे सियासी तीर; चुनावी प्रचार से बढ़ेगा तापमान
शुक्रवार को एसआईटी प्रभारी मनोज कत्याल की अगुवाई में पुलिस ने सतनाम सिंह को गौरी फंटा, लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सतनाम को उत्तराखंड ला रही है। इसके अलावा षड्यंत्र में शामिल बिलासपुर निवासी सुल्तान सिंह को लेकर पुलिस के हाथ ठोस सुबूत लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक, फरार सुल्तान सिंह के हरियाणा राज्य में होने की आशंका है। पुलिस सुल्तान को भी जल्द गिरफ्तारी के दावे कर रही है।
सर्बजीत सिंह की तलाश में दिल्ली में भी ढेरा
बाबा तरसेम हत्याकांड के मुख्य आरोपी व शार्प शूटर सर्बजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दबिश दे रही है। सूत्रों के अनुसार, सर्बजीत की तलाश में पुलिस टीमों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। उसके दिल्ली में अपने परिचितों के यहां छिपने की भी आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड मामले में पुलिस सात षड्यंत्रकारियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन हत्याकांड के षडयंत्र में पूर्व में नामजद लोगों को अभी पुलिस ने क्लीन चिट नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीमें पूर्व में नामजद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।