फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Abduction report

वनकर्मियों पर पत्रकार को अगवा करने की रिपोर्ट

Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। Updated Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Abduction report
देहरादून - फोटो : SELF

काशीपुर। एक स्थान पर कवरेज करने गए टीवी न्यूज चैनल के पत्रकार भगीरथ शर्मा को वन विभाग के अधिकारियों ने अगवा करने का प्रयास किया। पत्रकार कैमरा तक छीन लिया। घटना के विरोध में पत्रकारों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

विज्ञापन


राज्य के सीमावर्ती इलाके के एक गांव में तेंदुआ आने की सूचना मिलने पर एक चैनल के संवाददाता वहां पहुंच गए और समाचार को लेने के बाद मंगलवार को वन कार्यालय पहुंचे। बताया जाता है कि पत्रकार ने वहां मौजूद एक रेंजर से जब वर्जन लेने का प्रयास किया, तो वह बिफर गए।
विज्ञापन


उसने पत्रकार से अभद्रता कर कैमरा छीन लिया और वहां पर मौजूद चार वनकर्मियों की मदद से पत्रकार को पकड़कर गाड़ी में डाल लिया। शोर होने पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने छोड़ गए। सूचना मिलते ही पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया और कोतवाली पहुंचकर रेंजर के खिलाफ तहरीर रौंपी। पुलिस ने रेंजर राजकुमार आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशीपुर। दो बच्चों के साथ घूम रही मादा तेंदुआ सीमा के दोनों ओर के गांव में आतंक का कारण बन चुकी है। ग्राम पैगा और सीमा से लगे यूपी के गांवों में मादा तेंदुआ के लगातार देखे जाने से लोगों में दहशत है। मादा तेंदुआ एक कुत्ता और एक बकरी मार चुकी है। मंगलवार रात भी विजय कश्यप के कुत्ते को मारने का प्रयास किया।

मंगलवार को भी ग्राम पैगा से करीब दो सौ मीटर दूर राज्य की सीमा के पास मादा तेंदुआ देखी गई जबकि सोमवार को भी मादा तेंदुआ गांव के बाहर एक खेत में देखी गई थी। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ एक पेड़ पर चढ़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बावजूद वह पेड़ पर बैठी रही। रात करीब साढ़े नौ बजे उतरकर खादर की ओर चली गई।

सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. तेजपाल ने बताया कि मंगलवार को ग्रामीणों ने गांव के पास ही सीमा पर एक तेंदुए को घूमते देखा है। इससे ग्रामीण डरे सहमे हैं। पैगा के ही लोगों ने बताया कि तेंदुए को लोगों ने तीन चार दिन पहले दो बच्चों के साथ देखा है। बताया जाता है कि मादा तेंदुआ ढेला नदी खादर में छिपकर शिकार की तलाश में घूम रही है।

शिकार करने के बाद बच्चों के पास लौट जाती है। तेंदुए को लेकर पैगा समेत सीमा से लगे यूपी के गांवों में भी दहशत है। वहीं गांव के बलजिंदर सिंह संधु ने बताया कि तेंदुए को लेकर किसान डरे हैं। तेंदुआ सीमा पार के एक गांव में एक कुत्ता और एक बकरी को मार चुकी है।


ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ सीमा के दोनों ओर के खेतों और ढेला के खादर में घूमते देखी गई है। इससे ग्रामीण खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। वन बीट अधिकारी मोहन बिष्ट ने बताया कि वन विभाग की टीम ने सोमवार की देर रात तक गश्त की है और मंगलवार को भी पैगा क्षेत्र में गश्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed