फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   AAP State Head in Shaktifarm

आप सुधारेगी प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क की दशा: दिनेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
AAP State Head in Shaktifarm
शक्तिफार्म में आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क को दुरुस्त करना है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। इससे पहले प्रदेश प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली के यहां पहुंचने पर पार्टी के विधानसभा प्रभारी अजय जायसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नगर से टैगोरनगर सभास्थल तक वाहन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर कई गांवों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सुबीर सरकार को युवा नगर अध्यक्ष, नमिता राय को महिला ब्लॉक अध्यक्ष, नरेंद्र विश्वास को ब्लॉक महासचिव, अनीमा हालदार को महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व दिया गया। वहां पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनय मंडल, ताबीर मलिक, सोबी मलिक, सुमित मंडल, राजा हालदार, धीमान सेन, मो. इमरान, सुजीत मंडल आदि थे।
विज्ञापन

रावत अपने बयान के लिए मांगें माफी
खटीमा। पूर्व सीएम हरीश रावत के पंच प्यारे वाले बयान पर एसएस कलेर ने आपत्ति जताती है। उन्होंने कहा कि हुए पूर्व सीएम को इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed