फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Aakash made the software to prevent hackers

हैकर्स से बचाने के लिए आकाश ने बनाया सॉफ्टवेयर

Thu, 26 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Thu, 26 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सिंघान निवासी आकाश कुमार ने आईटी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उसने एमआईटी मुरादाबाद में बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढाई के दौरान ही माइक्रोसाफ्ट के विंडोज-10 की एक खामी को पकड़ा। साथ ही हैकर्स से बचाने के लिए बग सॉफ्टवेयर बनाया।

विज्ञापन

इस प्रतिभा को देखकर माइक्रोसॉफ्ट ने उसे 56 लाख के पैकेज का ऑफर देते हुए 8 सितंबर 2016 को ज्वाइनिंग के लिए कॉल लेटर भेजा है।
आकाश स्काई वीडियो मिक्सिंग सेंटर चलाने वाले बेअंत सिंह के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े भाई यश वत्सल एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। इनकी मदद से ही आकाश अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि जब माइक्रोसाफ्ट कंपनी ने विंडोज-10 लांच की तो उसमें एक खामी थी, यह सुरक्षित नहीं थी। इसे यूज करने वाला सेफ नहीं था। आकाश ने इसकी जानकारी ई-मेल से माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अधिकारियों को दी। उन्होंने इसके सुधार का उपाय पूछा तो आकाश ने एक सॉफ्टवेयर बग बनाया जो इस चूक को सही कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उसे कैलिफोर्निया के सिलिकान वैली स्थित आफिस में बुलाया गया। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के अधिकारी ने आकाश का इंटरव्यू लिया और जॉब का ऑफर दिया। आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय एमआईटी के महानिदेशक डा. आरबी सक्सेना के अलावा कालेज निदेशकों व फैकल्टी को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed