फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A youth was shot for opposing the illegal sale of raw liquor in rudrapur

Rudrapur: अवैध तरीके से कच्ची शराब बेचने का विरोध, युवक को मारी गोली; लोगों ने किया चौकी पर हंगामा

Tue, 11 Mar 2025 12:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Mar 2025 12:34 PM IST
सार

रुद्रपुर में शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, जबकि स्थानीय लोगों ने रम्पुरा चौकी पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जोरदार हंगामा किया।

विज्ञापन
A youth was shot for opposing the illegal sale of raw liquor in rudrapur
पुलिस के खिलाफ हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी (वार्ड 19) में सोमवार की देर रात शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया, जबकि स्थानीय लोगों ने रम्पुरा चौकी पहुंचकर पुलिस के खिलाफ जोरदार हंगामा किया।

विज्ञापन

 

घटना का शिकार कॉलोनी निवासी शांति का बेटा सोनू बताया जा रहा है। शांति ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस में रेशमबाड़ी निवासी एक युवक लंबे समय से कच्ची शराब बेच रहा है। सोनू और कॉलोनी के अन्य युवाओं की ओर से इसकी शिकायत करने पर आरोपी उससे रंजिश पालने लगा। शांति के मुताबिक सोमवार रात जब आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर के पास फिर से शराब बेच रहा था तो सोनू ने विरोध जताया।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने तमंचे से सोनू के दाएं कंधे में गोली दाग दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के विरोध में कालोनी के लोगों ने रम्पुरा चौकी पहुंचकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed