फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A young man died after being hit by a train

Udham Singh Nagar News: युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Sat, 08 Mar 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train
काशीपुर। गैरसैंण (चमोली) निवासी जगदीश प्रसाद देवली (38) पुत्र गोपाल दत्त यहां कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के भट्टा कॉलोनी में रहते थे। करीब 15 वर्ष से वह मोहल्ला पटेल नगर में मोबाइल की दुकान का संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम लगभग चार बजे दुकान से घर जाने की बात कहकर निकले जगदीश वापस नहीं लौटे। शाम लगभग साढ़े सात बजे मोबाइल मिलने पर वह स्विच ऑफ था। शुक्रवार सुबह किसी ने बताया कि रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक का क्षत-विक्षप्त शव पड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान जगदीश के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया जगदीश डेढ़ दशक से कुंडेश्वरी में मां कश्मीरी देवी और पिता के साथ रह रहे थे। पिता कुछ दिनों से गांव गए हुए हैं। जबकि उसकी पत्नी संगीता अपने दो बेटे शिवांश (10) और देवांश (8) के साथ गांव स्थित घर में रहते है। आरपीएफ ने बताया कि युवक की किस ट्रेन से मौत हुई है इसका कोई पता नहीं है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed