फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A truck loaded with cardboard overturned uncontrollably on the highway.

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा गत्ते से भरा ट्रक

Sun, 28 Dec 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 28 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with cardboard overturned uncontrollably on the highway.
बाजपुर। हाईवे पर कनौरा के पास गत्ते से भरा 18 टायर ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक चोटिल हो गया। घटना के बाद चालक चला गया। शनिवार शाम को काशीपुर से गत्ता लेकर आ रहा 18 टायर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे कट से वाहनों को निकाला। बाद में क्रेन से ट्रक को किनारे कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि चालक को चोट आई है। वह घटना के बाद चला गया।
विज्ञापन

कुरकुरों से भरे टेंपो में लगी आग

बाजपुर। बरहैनी में कुरकुरे के पैकेट सहित अन्य सामान से भरे टेंपो में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। शनिवार शाम को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित बरहैनी में कुरकुरे सहित अन्य सामान से भरे टेंपो में अचानक आग लग गई। इससे खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। टेंपो में रखा आधा सामान जलकर नष्ट हो गया जबकि कुछ सामान को ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed