Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   A teenager was sexually abused for two years on the pretext of marriage

Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर किशोरी का दो साल तक किया शारीरिक शोषण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A teenager was sexually abused for two years on the pretext of marriage
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अंकित मिस्त्री पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप थाने में क्षेत्र की एक महिला ने बृहस्पतिवार को तहरीर देकर कहा कि उनकी नाबालिग बेटी से अंकित मिस्त्री निवासी रतन फार्म नंबर दो शक्तिफार्म, सितारगंज ने दो साल पहले फेसबुक से संपर्क किया था। इसके बाद बेटी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी की ओर से बेटी के वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। उसने पुलिस में शिकायत करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 64(1)/351(2) बीएनएनएस, 5/6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर टीम ने अभियुक्त अंकित मिस्त्री को रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed